BJP का कांग्रेस पर हमला, गौरव भाटिया बोले- राहुल की ‘मोहब्बत की दुकान’ में सिर्फ बेशर्मी का सामान
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी पर भारत को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। चिब को भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है और उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ये जो राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान है, इसमें केवल नंगयी और बेशर्मी का सामान है। आज की बड़ी खबर है कि उदय भान, जो कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग का अध्यक्ष है, राहुल गांधी के इशारे पर AI समिट के दैरान जब पूरे विश्व की नजर भारत पर है, तब अपनी टीशर्ट उतरवाना, नंगे हो जाना… जिससे की भारत की छवि धूमिल हो… ये कर रहे थे। बताया जाता है कि इनकी गिरफ्तारी हुई और दिल्ली पुलिस ने 7 दिन की पुलिस रिमांड न्यायालय से मांगी थी। सारे तथ्यों को देखते हुए अभी अभी न्यायालय का आदेश आया है कि 4 दिन की पुलिस कस्टडी स्वीकार कर ली है। राहुल गांधी जी आप भारत को नंगा करना चाहते थे, आज आप खुद राजनीतिक तौर पे पूरी तरह से नंगे हो चुके हैं। आप संविधान को दिखाते थे, लेकिन कभी आपने संविधान पढ़ी नहीं।
आज सुबह ही दिल्ली की एक अदालत ने विरोध प्रदर्शन मामले के संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, चिब पर शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को कार्यक्रम स्थल पर हुई गैरकानूनी सभा की घटना का मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड होने का आरोप है। बताया जाता है कि वह राष्ट्रविरोधी नारे लगाने और दंगा जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश में शामिल था।
पुलिस का आरोप है कि चिब ने सह-आरोपी श्री कृष्ण हरि, कुंदन यादव, नरसिम्हा यादव और अजय कुमार यादव के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को बाधा पहुँचाई और उन पर हमला किया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर सहयोग नहीं किया और घटनास्थल से फरार हुए अन्य सह-आरोपियों के नाम या प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल की गई टी-शर्ट के स्रोत का खुलासा करने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की पूछताछ और उचित जांच के लिए चिब की हिरासत मांगी गई है। इस बीच, शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की चल रही जांच दिल्ली पुलिस अपराध शाखा को सौंप दी गई है।
