भाजपा के 38 व 20 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित
सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम के चुनाव में 38 वार्डों ने भारतीय जनता पार्टी व 20 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे। जबकि बसपा के 7 व समाजवादी पार्टी के 3 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
सहारनपुर नगर निगम में सैक्टर 1 से भाजपा की नूतन, 2 से भाजपा के सुनील कुमार, 3 से बसपा के स्वराज, 4 से भाजपा के अनिल कुमार, 5 से बसपा की रूकसार, 6 से भाजपा की रूकमणि, 7 से बसपा की अल्पना, 8 से बसपा की निगहत जावेद, 9 से भाजपा के मोहर सिंह, 10 से भाजपा की रेणु शर्मा, 11 से निर्दलीय शुभद्रा, 12 से भाजपा सीमा बहोत, 13 से भाजपा की आरती, 14 से भाजपा बरखा रानी, 15 से भाजपा के राजू सिंह, 16 से भाजपा के सुलेक, 17 से भाजपा के संजीव कुमार, 18 से भाजपा के ईसम सिंह, 19 से भाजपा की प्रियंका, 20 से भाजपा के सुभाष चंद्र, 21 से भाजपा कपिल धीमान, 22 से भाजपा के सुखवीर सिंह, 23 से भाजपा के मुकेश गक्खड़, 24 से निर्दलीय राजीव, 25 से भाजपा के सोपिन कुमार, 26 से भाजपा वीरेंद्र कुमार, 27 से भाजपा के वीरसैन कुमार, 28 से रालोद के मौ. आसिफ, 29 से भाजपा के दीपक रहेजा, 30 से भाजपा के नीरज शर्मा, 31 से बसपा के समीर, 32 से निर्दलीय शबाना परवीन, 33 से भाजपा की किरण चौधरी, 34 से भाजपा के सुधीर पंवार, 35 से भाजपा के मयंक गर्ग ने जीत हासिल की।
इसके अलावा 36 से निर्दलीय शबाना परवीन, 37 से भाजपा के गौरव कपिल, 38 से भाजपा अमित मित्तल, 39 से भाजपा के राजकुमार शर्मा, 40 से भाजपा के राजेंद्र सिंह, 41 से भाजपा के संजय सैनी, 42 से भाजपा के कृष्ण कुमार, 43 से निर्दलीय मंसूर बदर, 44 से सपा के फहाद सलीम, 45 से बसपा के फराज अंसारी, 46 से भाजपा ज्योति अग्रवाल, 47 से सपा के अभिषेक अरोड़ा टिंकू, 48 से भाजपा के दिग्विजय सिंह, 49 से निर्दलीय रेशमा रूबी, 50 से निर्दलीय अमित त्यागी, 51 से निर्दलीय अहमद मलिक, 52 से भाजपा के मनोज कुमार, 53 से भाजपा के रविसेन जैन, 54 से निर्दलीय गुलशन, 55 से भाजपा के संजय गर्ग, 56 से समाजवादी पार्टी की रानी, 57 से निर्दलीय फजलुर्रहमान, 58 से भाजपा के अनुज जैन, 59 से बसपा की शाहिना परवीण ने जीत हासिल की। जबकि वार्ड 60 से निर्दलीय परवेज मलिक, 61 से निर्दलीय महजबी, 62 से निर्दलीय शाफमा, 63 से निर्दलीय शाहगुल, 64 से निर्दलीय खुशनुमा, 65 से निर्दलीय शहनाज बेगम, 66 से निर्दलीय जैनब, 67 से निर्दलीय महमूदा, 68 से निर्दलीय इमरान अली, 69 से एआईएमआईएम के रईस अहमद व 70 से निर्दलीय महमूद हसन पार्षद बनने में कामयाब रहे।
