भाजपा के 11 मंडलों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा के 11 मंडलों ने निकाली तिरंगा यात्रा
  • सहारनपुर में हर घर तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।

सहारनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा द्वारा सभी 11 मंडलों मेंं तिरंगा यात्रा निकाली गई। हकीकत मंडल में तिरंगा यात्रा की शुरुआत झंडा चैक से महापौर डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संजय गर्ग व मंडल अध्यक्ष अजय वशिष्ठ के नेतृत्व में शुरू हुई।

तिरंगा यात्रा जैन कॉलेज रोड, कलेक्ट्रेट चैक से हकीकत नगर होते हुए वीर हकीकत राय चैक पर समाप्त हुई। जहां वीर हकीकत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष ऑपेरशन सिंदूर की सफलता से तिरंगा यात्रा का जोश और अधिक बढ़ गया। यह तिरंगा यात्रा एक प्रकार से ऑपेरशन सिंदूर का विजयोत्सव है जिसको लेकर प्रत्येक भारतीय के मन में विजय एवं राष्ट्रवाद की भावना अपने चरम पर है।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रुप से पार्षद सुधीर पंवार, संजय गर्ग, दिग्विजय सिंह, अमित त्यागी, कुसुम अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष साहनी, अमित गर्ग, सुनील पंवार, सोपिन पाल, विकास अंबोली, मनीष सचदेवा, मानसिंह जैन, विवेक गोयल, नरेश रावत, अमित पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।