भाजपाइयों ने किया पंचायत राज मंत्री का स्वागत

भाजपाइयों ने किया पंचायत राज मंत्री का स्वागत
  • सहारनपुर में पंचायती राज मंत्री का स्वागत करते भाजपाई।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह का सहारनपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। बाद में पंचायती राज मंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह ने सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी पर लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

गौरतलब है कि सिद्धपीठ श्री शाकम्भरी देवी में प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि से पूर्णिमा तक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान दिल्ली आदि राज्यों से श्रद्धालु मां शाकम्भरी देवी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह आज यहां शारदीय नवरात्र मेले का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान विधायक चौ. कीरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी, लैकपेड के निदेशक अभय चौधरी सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।