भाजपाइयों ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

- सहारनपुर में लोकतंत्र सेनानी पदम प्रकाश गोयल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते भाजपाई
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई द्वारा केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किए गए आपातकाल के दौरान जेलों में रहकर यातना सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में आज आपातकाल के दौरान जेलों में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इसी कड़ी में आज भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने गिल कालोनी स्थित लोकतंत्र सेनानी पदम प्रकाश गोयल के आवास पर पहुंचकर उनका शॉला ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी पदम प्रकाश गोयल ने आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू किए गए आपातकाल के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं पर की गई जुल्म ज्यादती के संस्मरण सुनाए।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि पदम प्रकाश गोयल जैसे लोकतंत्र सेनानियों की बदौलत ही आज भारतीय लोकतंत्र मजबूत स्थिति में है। यदि आपातकाल के दौरान लाकतंत्र सेनानी संघर्ष नहीं करते तो केंद्र की तत्कालीन सरकार लोकतंत्र को समाप्त कर तानाशाह बन जाती। इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष शीतल विश्नोई समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।