भाजपाइयों ने कल्याया सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

- सहारनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में भव्य राममंदिर का मार्ग प्रशस्त करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जो काम किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की बदौलत ही आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में लाना ही कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजल होगी। शोकसभा में पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, व्यापारी आयोग के सदस्य दिनेश सेठी, शीतल विश्नोई, गौरव गर्ग, अमर गुप्ता, हेमंत अरोड़ा, मोनू कोहली, गुरभेज सिंह, दीपक रहेजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।