भाजपाइयों ने राजस्व मंत्री विजय कश्यप को दी श्रद्धांजलि

भाजपाइयों ने राजस्व मंत्री विजय कश्यप को दी श्रद्धांजलि
  • देवबंद में प्रदेश सरकार के मंत्री रहे दिवंगत विजय कश्यप को श्रद्धांजलि देते भाजपाई।

देवबंद [24CN] : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार में बाढ़ए नियंत्रण एवं राजस्व मंत्री रहे दिवंगत  विजय कश्यप को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

शनिवार को शिक्षक नगर में हुई शोकसभा में भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष एवं सभासद गजराज राणा ने कहा कि विजय कश्यप ने अपना जीवन क्षेत्र की जनताए पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा में गुजारा। बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विजय कश्यप ने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए थे। लेकिन समय से पूर्व  ही कोरोना महामारी ने उन्हें हमसे छीन लिया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

महिला मोर्चा प्रभारी शुभलेश शर्मा और आनंद वर्मा ने कहा कि विजय कश्यप एक निष्ठावान और ईमानदार साफ छवि के नेता थे। प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री रहते हुए भी उन्होंने सरल व सादगी भरा जीवन गुजारा। शोकसभा में अमरीश त्यागी, आलोक खटीक, अजय गर्ग, सचिन शर्मा, राकेश धीमान, अभिषेक मित्तल, मनोज सैनी, ललिता प्रजापति, मुनेश त्यागी आदि रहे।


विडियों समाचार