भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
  • सहारनपुर में पूर्व विधायक के आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी के नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजीव गुम्बर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। भाजपा के पूर्व नगर विधायक राजीव गुम्बर के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके समर्पित जीवन को याद किया गया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिज्ञासा से उन्नति व प्रगति विषय पर प्रेरणादायक सम्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि जिनके मन में जिज्ञासा रहती है वही आगे बढ़ता है और उम्र के हर दौर में हमें कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रहनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जसवीर मोगा, आदित्य धारिया, सन्नी दीक्षित, अजय खटाना, रंजू नरूला, गजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।