दमड़ी यात्रा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में दमड़ी यात्रा का स्वागत करते भाजपाई।
सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में संत निर्मलदास महाराज व संत समाज के सानिध्य में हरिद्वार जा रही विशाल दमड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में संत निर्मलदास महाराज के सानिध्य में जालंधर से हरिद्वार तक विशाल दमड़ी यात्रा जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात सहारनपुर पहुंचने पर देहरादून रोड स्थित बिजलीघर के समीप भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुम्बर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान के. एल. अरोड़ा, विनोद चोचड़, अमित गगनेजा, योग चुग, प्रेमपाल कटारिया, प्रवीण छाबड़ा, मयंक गर्ग, विजय गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, राहुल झाम्ब, पार्षद ललित कटारिया, पार्षद मुकेश गक्खड़, उमेश गौतम, शेखर ठकराल, आदित्य भारद्वाज, रामपाल सैनी, अजय खटाना, शिवकुमार, विवेक कौशिक, सिद्धार्थ धीमान, जितेंद्र नागर, गजेंद्र सैनी, बंटी पंजनामा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।