shobhit University Gangoh
 

सर्दी से बचाव को भाजपाइयों ने बांटे कम्बल

सर्दी से बचाव को भाजपाइयों ने बांटे कम्बल
  • सर्दी से बचाव के लिये जरूरतमंद लोगों को भाजपा पदाधिकारियों ने कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान लोगों से असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आने का आहवान किया।

देवबंद [24CN] ।  भाजपा नगर महामंत्री प्रमोद शाह ने सोमवार को नूरपुर, इंदिरा विहार कालोनी में गरीब व असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए गर्म कम्बलो का वितरण किया। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुनीत कार्य है। समाजसेवा से मन को सच्ची शांति मिलती है। उन्होंने सभी सम्पन्न लोगों से असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष विकास त्यागी, स्वराज त्यागी, पवन कुमार, धर्मेंद्र चैधरी, प्रवीण प्रजापति, श्याम सिंह सैनी, मंगत सैनी, अनीता सैनी, पवन टायर आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia