shobhit University Gangoh
 

गांव रणसूरा में हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन

गांव रणसूरा में हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
  • भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता

 देवबंद [24CN]। क्षेत्र के गांव रणसूरा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। क्योंकि प्रदेश में भाजपा शासन में ऐतिहासिक विकास कार्य हुये है।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. चंदन सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शासन में देश प्रदेश में नये कीर्तिमान स्थापित किए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृव में प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। पूर्व की भांति 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने डा. चंदन सिंह को शाल ओढ़ाकर व तलवार भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता अरविंद त्यागी व संचालन सुधीर त्यागी ने किया। अमरदीप त्यागी, नरेश कोरी, अनमोल त्यागी, शिवा त्यागी, अंकित त्यागी, विपिन त्यागी, मोनू त्यागी, विनोद त्यागी, आदेश त्यागी, सुनील त्यागी, मनोज त्यागी, श्रवण त्यागी, राम अवतार त्यागी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia