shobhit University Gangoh
 

नीतीश कुमार की टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा की महिला कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

नीतीश कुमार की टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा की महिला कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपकर उनके बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंची जहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी भाजपा नेत्रियों का कहना था कि एक मुख्यमंत्री को महिलाओं के प्रति ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी। उनके द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है। मात्र माफी मांगने से कुछ नहीं होगा, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उच्च पद पर आसीन एक व्यक्ति को इस तरह की भाषा का प्रयोग शोभनीय नहीं है जो समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता हो। उन्होंने मांग की कि नीतीश कुमार को अपने बयान के लिए तत्काल देश की सभी महिलाओं से माफी मांगने के साथ-साथ अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा दिया गया बयान महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

प्रदर्शनकारियों में आरती शर्मा, कंचन धवन, आशा, सारिका गुप्ता, आशा सब्बरवाल, सरोज शर्मा, प्रवीण, हरप्रीत कौर, निशा त्यागी, निशा कात्यानी, रजनी कक्कड़, नीता, मोनिका नरूला, नीलू राणा, दुर्गा सागर, रेखा रोहिला, सोनिया, सरोज समेत भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल रही।

Jamia Tibbia