भाजपा चलाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दि वर्ष स्मृति अभियान

भाजपा चलाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दि वर्ष स्मृति अभियान
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा पदाधिकारी।

सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दि वर्ष स्मृति अभियान चलाएगी। भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व महापौर डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह वर्ष रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष है।

इस अवसर पर भाजपा उनकी स्मृति में 21 से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करेगी। पूर्व की सरकारों द्वारा उनके द्वारा किये गए कार्यो को जन-जन तक नही पहुँचाया गया, परंतु भारतीय जनता पार्टी उनके सुशासन, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीबों के लिए किए गए परोपकारी कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 19-20 मई को महाविद्यालयों में रन फॉर वीमेन एम्पोवेर्मेंट, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 22 मई को जिला संगोष्ठी, नदियों के घाट पर आरती का आयोजन, 25 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि का जिला सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण, ब्लॉक स्तर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम व 31 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। वार्ता के दौरान पूर्व महापौर संजीव वालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल कटारिया, भाजपा महामंत्री किशोर शर्मा, योग चुघ, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, मनोज ठाकुर, मनीष साहनी, ललित कटारिया, अमित चैधरी, बबिता सैनी, आरती शर्मा, प्रदीप शर्मा, मयंक गर्ग, मानवेन्द्र भारद्वाज, भानु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *