भाजपा अपने सिम्बल पर लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव: भूपेंद्र

- सहारनपुर में दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारम्भ करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव अपने चुनाव निशान पर लड़ेगी तथा सभी वार्डों में मजबूत व जिताऊ प्रत्याशियों को अपना सिम्बल देगी तथा प्रदेश के सभी नगर निगम व नगर पालिकाओं में अपनी विजय पताका लहराएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह आज यहां सर्किट हाऊस में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आगामी 15 से 20 दिसम्बर के बीच निकाय चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे तथा निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश की 25 प्रतिशत आबादी प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश की 200 नगर पालिकाओं में से भाजपा ने 72 नगर पालिकाओं तथा 16 में से 14 नगर निगमों में जीत हासिल की थी। इस बार शाहजहांपुर नया नगर निगम बनने से 17 नगर निगमों में चुनाव कराया जाएगा। एक सवाल के जवाब में चौ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता चीनी मिलों को चलाना है।
उन्हें बंद करना नहीं है। जबकि पूर्व की सरकारों ने चीनी मिलों को या तो बेच दिया या बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गन्ना मूल्य भी घोषित कर दिया जाएगा क्योंकि मोदी व योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। यही कारण है कि आज भाजपा जनता के बीच में है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की खतौली व रामपुर विधानसभा सीटों तथा मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।
भाजपा निकाय के साथ विधानसभा व लोकसभा सीटों के उपचुनाव में भी विजय हासिल करेगी। उन्होंने खतौली से मदन भैया को रालोद प्रत्याशी बनाने पर कहा कि वह अच्छा आदमी है जिसका मूल्यांकन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने बहुत बड़े घर में जन्म लिया है परंतु मेरे लिए भी गर्व की बात है कि मैं जाट समुदाय में पैदा हुआ हूं और भाजपा का नया कार्यकर्ता नहीं बल्कि 1996 में मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष और 1995 में महामंत्री रहा हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में ही होमगार्ड से डीआईजी, आईजी और डीजीपी बन सकता है। यह केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि हरि और लाल टोपी लगाने वाले ही रास्ता जाम करते हैं तथा अक्सर सड़कों पर बैठे देखे जा सकता हैं तथा इन्हीं के कारण विकास रूकता है। प्रेसवार्ता के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में भाजपा के सहारनपुर महानगर, जिला व शामली जिले के पदाधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के चुनाव चिन्ह को प्रत्याशी मानकर चुनावी तैयारियों