पांच सीटों पर भाजपा ने लहराया अपना परचम, मुकेश चौधरी सबसे कम अंतर से हुए विजयी
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सहारनपुर जनपद की पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी व दो सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपना परचम लहराने में कामयाब रहे। नकुड़ विधानसभा सीट पर मुकेश चौधरी, सहारनपुर नगर में राजीव गुम्बर, देवबंद में कुंवर बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान में देवेंद्र निम व गंगोह में चौ. कीरत सिंह भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। जबकि बेहट में उमर अली खान व सहारनपुर देहात में आशु मलिक को सपा के टिकट पर विजय हासिल हुई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में आज बेहट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को 96 हजार 389, बसपा प्रत्याशी रईस मलिक को 45010, कांग्रेस प्रत्याशी पूनम काम्बोज को 1626, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार को 1161, निर्दलीय अली खान को 409, निर्दलीय मोहम्मद इकराम को 271, निर्दलीय धर्मपाल सिंह को 560 मत हासिल किए। जबकि 1116 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
नकुड़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने 1 लाख 3 हजार 771 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. धर्मसिंह सैनी को 155 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। डा. धर्मसिंह सैनी को 1 लाख 3 हजार 616, बसपा प्रत्याशी साहिल खान को 55 हजाचर 32, कांग्रेस प्रत्याशी रणधीर सिंह को 1353, अतुल कुमार को 420, आम आदमी पार्टी के आशीष त्यागी को 420, आमजन एकता पार्टी के देवेंद्र चौहान को 218, नाहिद लतीफ को 209, नितिन कुमार को 266, रिजवाना को 3591, सोनू कुमार को 614 मत हासिल हुए। जबकि 710 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव गुम्बर ने 1 लाख 42 हजार 294 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी व विधायक संजय गर्ग को 7 हजार 80 मतों के अंतर से हरा दिया। सपा प्रत्याशी संजय गर्ग को 1 लाख 35 हजार 314, बसपा प्रत्याशी मनीष अरोड़ा को 8 हजार 680, कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र कौर को 2246, अवतार सिंह को 398, उस्मान मलिक को 286, कमरूद्दीन को 168, मंसूर अहमद को 692, रीता को 360, सलाउद्दीन राजा को 153, पुल्कित ठकराल को 103, संजय कुमार को 205 मत हासिल हुए। जबकि 747 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
सहारनपुर देहात विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आशु मलिक ने 1 लाख 6 हजार 716 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह को 31 हजार मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह 75 हजार 956, बसपा प्रत्याशी अजब सिंह को 62 हजार 349, कांग्रेस प्रत्याशी संदीप कुमार को 1212, कुर्बान को 1760, मरगूब को 8179, मेवालाल को 78, आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया को 474, रियासत को 191, वाहिद अली खान को 126, पिंकी कुमारी को 84, रंजीता को 177, लोकेश कुमार को 249, सबरेज को 377 मत मिले। जबकि 922 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
देवबंद विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह ने 93 हजार 478 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा को 7 हजार 33 मतों से पराजित किया। कार्तिकेय राणा को 86 हजार 511, बसपा प्रत्याशी चौ. राजेंद्र सिंह को 51 हजार 733 व कांग्रेस प्रत्याशी को 1 हजार 95, आम आदमी पार्टी के प्रवीण धीमान को 241 मत मिले।
रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व विधायक देवेंद्र निम ने 88 हजार 653 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार मोल्हू को 20 हजार 400 मतों से हरा दिया। बसपा प्रत्याशी रविंद्र मोल्हू को 68 हजाचर 227, रालोद प्रत्याशी विवेकांत को 64 हजार 710 व कांग्रेस प्रत्याशी ओमपाल सिंह को मात्र 1539 मत हासिल हुए।
गंगोह विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व विधायक चौ. कीरत सिंह ने 1 लाख 16 हजार 52 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी चौ. इंद्रसैन को हरा दिया। सपा प्रत्याशी चौ. इंद्रसैन को 92 हजार 860, बसपा प्रत्याशी नोमान मसूद को 54 हजार 937, कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सैनी को 1922 मत मिले। जबकि 604 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
