• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा

  • March 30, 2022
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बोले- अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है भाजपा
  • पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की भी इसमें मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि पुलिस ही बीजेपी के गुंडों को केजरीवाल के घर तक लेकर आई। पंजाब में आप की जीत से भाजपा बौखला गई है और उसके कार्यकर्ता इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बुधवार की सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा के घर पर हुए प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है।

पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की भी इसमें मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि पुलिस ही बीजेपी के गुंडों को केजरीवाल के घर तक लेकर आई। पंजाब में आप की जीत से भाजपा बौखला गई है और उसके कार्यकर्ता इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन गुंडों ने पुलिस के होते हुए केजरीवाल के घर सीसीटीवी कैमरे, सिक्युरिटी बैरियर और गेट पर लगे बूम बैरियर तोड़े। लेकिन आप का सफर रुकने वाला नहीं, बीजेपी चाहे जो कर ले।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बुधवार को कश्मीरी हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसका नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या कर रहे थे। इन्हीं के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटे थे। यहां प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास के गेट तक पहुंच गए।

इन सभी ने गेट के बाहर लगे बैरियर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया। वहीं, गेट पर प्रदर्शनकारियों ने नारंगी पेंट करने की भी कोशिश की। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। ये घटना कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो गई। इसके बाद पार्टी से जुड़े तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना को ट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

 

 


Post navigation

Prev
Next
यूपी SI परीक्षा में ‘पंडित’ वाले सवाल पर अखिलेश यादव बोले, ‘ये आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि…’

यूपी SI परीक्षा में ‘पंडित’ वाले सवाल पर अखिलेश यादव बोले, ‘ये आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि…’

  • March 16, 2026
दिल्ली HC ने केजरीवाल, सिसोदिया और बाकी आरोपियों को जवाब दाखिल करने के दिया समय, 6 अप्रैल को अगली सुनवाई

दिल्ली HC ने केजरीवाल, सिसोदिया और बाकी आरोपियों को जवाब दाखिल करने के दिया समय, 6 अप्रैल को अगली सुनवाई

  • March 16, 2026
राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका, जेपी नड्डा बोले- ‘संकट भारत के चलते नहीं’

राज्यसभा में खरगे ने LPG पर उठाया सवाल तो किरेन रिजिजू ने टोका, जेपी नड्डा बोले- ‘संकट भारत के चलते नहीं’

  • March 16, 2026
कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत; मौके पर पहुंचे CM मोहन माझी

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत; मौके पर पहुंचे CM मोहन माझी

  • March 16, 2026
‘यह CM योगी को बदनाम…’, यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

‘यह CM योगी को बदनाम…’, यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

  • March 16, 2026
‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति March 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने लाभार्थी सुनीता से कहा, अच्छा घर बनाइयें, अभी दो किश्त और मिलेंगी March 16, 2026
  • आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल कमिश्नर राज्य कर रूबी सिंह से की शिष्टाचार भेंट March 16, 2026
  • जिला जूडो प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित March 16, 2026
  • भांकला पेयजल योजना पूर्ण होने पर मनाया गया जल महोत्सव, 5190 लोगों को मिलने लगी शुद्ध पेयजल आपूर्ति March 16, 2026
  • थाना साइबर क्राइम पुलिस ने धोखधड़ी से ठगी गई 7 लाख रूपए की धनराशि की वादी के सुपुर्द March 16, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ कार्यक्रम का समापन March 16, 2026
  • यूपी SI परीक्षा में ‘पंडित’ वाले सवाल पर अखिलेश यादव बोले, ‘ये आप इसलिए पूछ रहे हो क्योंकि…’ March 16, 2026
  • मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित पर हाईकोर्ट की प्रशासन को फटकार, आदेश भी किया रद्द March 16, 2026
  • ‘शिवालिक’ शाम पांच बजे भारत पहुंचेगा, ईरान से सुरक्षित निकाले गए सैकड़ों भारतीय, शिपिंग और विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट March 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez