भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी कार्यक्रमों की जानकारी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी कार्यक्रमों की जानकारी
  • सहारनपुर में पोस्ट कोविड सैंटर का शुभारम्भ करती सांसद कांता करदम।

सहारनपुर [24CN] । भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद कांता करदम ने कहा कि पार्टी द्वारा 21 जून को मंडल स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे लोग योग के प्रति जागरूक हों तथा स्वस्थ एवं निरोगी रहें। सांसद कांता करदम आज यहां सर्किट हाऊस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे रही थी। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने व वातावरण को श्ुाद्ध बनाए रखने के लिए 23 जून से 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही बूथ स्तर पर प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें भाजपा कार्यकर्ता लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव की जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में कार्यक्रम होंगे जिसमें लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इस माह के अंत में 27 जून को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुना व देखा जाएगा। वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा कोविड संकट पर भी सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जाएगी जिसमें जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाएं। सेवा ही संगठन अभियान में पोस्ट कोविड सैंटर पर स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम, पीएसी व सीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रखा जाएगा।

महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। साथ ही उज्जवला योजना पुन: शुरू की गई है जिसमें नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। बैठक में महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, तेज क्वात्रा, हेमंत अरोड़ा, किशोर शर्मा, योग चुग, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, संदीप रावत, दुष्यंत यादव, विक्रम शर्मा, गौरव गर्ग, मनीष साहनी, अरूण लोधी, रेखा रोहिला आदि मौजूद रहे।