भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किए मां शाकम्भरी के दर्शन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किए मां शाकम्भरी के दर्शन
  • सहारपुर में मां शाकम्भरी देवी के दर्शन करने जाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष।

बेहट। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह ने अपने सहारनपुर दौरे के दौरान आज सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी दरबार में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत की मन्नतें मांगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह के शाकम्भरी देवी जाते हुए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश की संगठन की कमान संभालने के बाद सहारनपुर दौरे पर आकर सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दरबार में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर माता के दर्शन कर अपनी मन्नते मांगी। दर्शन करने पहुँचे भाजपा प्रदेशध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का भाजपा समर्थको ने फूल मालाओं से जगह -जगह जोरदार स्वागत किया। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सहारनपुर दौरे पर आने पर सबसे पहले वे शिवालिक पर्वत मालाओं के बीच स्थित सिद्ध पीठ माँ शाकुंभरी देवी के दर्शन को पहुंचे उन्होंने मां के दरबार में पहुंचकर मां के दर्शन किए और अपनी मन्नतें मांगी।इस मौके पर कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

कस्बे मे भाजपा कार्यकताओ ने पेट्रोल पम्प के पास इक_ा होकर प्रदेशध्यक्ष का स्वागत किया।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी,पूर्व विधायक नरेश सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी,पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा,पूर्व विधायक महावीर राणा,शहर विधायक राजीव गुंबर ,विधायक कीरत सिंह, चौधरी मुकेश,देवेंद्र नीम, मेयर संजीव वालिया, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, भाजपा युवा नेता अभय राणा, मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, साहब सिंह पुंडीर, सोनेंद्र राणा,भाजपा युवा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी,भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल,राकेश गाबा,पूर्व सभासद मिर्जा फजलूरहमान,जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतमआदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।