भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव बोले- बसपा, सपा ने वंशवाद की राजनीति में उत्तर प्रदेश को लूटा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव बोले- बसपा, सपा ने वंशवाद की राजनीति में उत्तर प्रदेश को लूटा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा और बसपा पिछले 15 सालों से उत्तर प्रदेश का विकास रोक रहे थे। प्रदेश में वंशवाद की राजनीति हावी थी, जो प्रदेश को नुकसान पहुंचाती रही।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गंगा बैराज तट पर हुई जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा गंगा के महत्व को जानती है। प्रयागराज में हुए आध्यात्मिक कुंभ में पहली बार गंगा में कूड़ा बहता नहीं दिखा। करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, लेकिन कोई कूड़ा नहीं छोड़ा। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा हुई।

पूर्व थल सेनाध्यक्ष व मंत्री वीके सिंह ने सभी से निर्मल गंगा अभियान में योगदान करने का आह्वान किया। गंगा यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद चौहान ने कहा कि श्रद्धालु गंगा में कूड़ा न डालें। गंगा किनारे बसे गांवों में जैविक खेती करें। सहसंयोजक दीपक निर्वाल ने कहा कि गंगा को निर्मल रखना सबका दायित्व है।

नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कृष्ण दीक्षित ने कहा कि गंगा ब्रह्मा, विष्णु व महेश को भी प्रिय है। यह उनके कमंडल, पैरों व जटाओं से होकर धरती पर आती है। इतनी पवित्र नदी को हम मैला कैसे कर सकते हैं। अगर हम मां गंगा को प्रदूषणमुक्त करेंगे तो वे इसका फल हमें देंगी। श्रम विभाग कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था, श्रीराम जन्मभूमि पर दीपक नहीं जलने दिया जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो भगवा धारण करके चलते हैं उसका पताका पूरे देश में लहरा रहा है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे