भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती के निधन पर शोक किया

- देवबंद के महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम में दिवंगत स्वामी -ब्रह्मड्ढानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि देते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
देवबंद [24CN] : मंगलवार को महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुऐ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मगंलवार को देवीकुण्ड रोड स्थित महाकालेश्वर ज्ञान मंन्दिर आश्रम पहुंचे। जहां उनका स्वागत अंतर्राष्ट्रीय ध्यान गुरू स्वामी दीपांकर महाराज ने किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुरुजी का जीवन गौ रक्षा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए समर्पित था। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। कहा कि गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती जी का हमारे बीच से चले जाना हिंदू समाज के लिए बड़ी क्षति है। स्वामी दीपांकर महाराज ने बताया कि दिवंगत स्वामी जी कई वर्षों तक श्रीराम जन्म भूमि आंदोलन में भागीदार रहे और उनके आरएसएसए विहिप व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से घनिष्ट संबंध रहे हैं। कहा कि समाज के लिए स्वामी का बलिदान व त्याग हमेशा याद किया जाता रहेगा।
इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र सैनी, क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल, देवव्रत त्यागी, रोहन त्यागी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी, शिवराज सिंह रोड, जिला कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन चो0 राजपाल सिंह, डा0 पवन सवई, नगर महामंत्री अरुण गुप्ता, हिमांशु भारद्वाज, पंडित बसंत शर्मा, मनीष त्यागी, विनोदानंद सरस्वती, श्यामानंद सरस्वती विनय कुच्छल, विपिन भारतीय, रोहित कौशिक, ईशान गौड, राहुल वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।