भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजीव चौरसिया आज पहुंचेंगे सहारनपुर
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में कल (आज) उत्तर प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के सहारनपुर आगमन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। स्थानीय दिल्ली रोड पाश्र्वनाथ सिटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने बताया कि 10 दिसम्बर को भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजीव चौरसिया व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बनीवाल सहारनपुर पहुंचेंगे जहां वह पार्टी कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों की योजना के सम्बंध में आयोजित बैठक को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला व महानगर, मुजफ्फरनगर व शामली के मंडल प्रभारी भाग लेंगे। बैठक में जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर, बिजेंद्र चौधरी, पवन सवई, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, सोनेंद्र राणा, सतपाल चौधरी, संदीप शर्मा, यशवंत राणा, विपिन चौधरी आदि शामिल रहे।