भाजपा ने उत्तर प्रदेश को धकेला विनाश के गर्त में: संजय गर्ग

- सहारनपुर में सपा की बैठक को सम्बोधित करते विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश को विनाश के गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को विजयी बनाने का संकल्प लें ताकि विभाजनकारी ताकतें फिर कामयाब न हो सकें।
संजय गर्ग आज यहां चकरौता रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर सपा महानगर इकाई की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की काली करतूतों एवं जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश की ख्याति धूमिल हुई है। भाजपा सरकार किसानों को अपमानित करने पर तुली है। इसलिए भाजपा किसानों को उद्योगपति बनाने का झांसा देकर उनकी खेती को उद्योग की श्रेणी में रखकर उसे आयकर की जद में लाने की साजिश रच रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, बेरोजगारी, खराब शिक्षा, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था व महिला के प्रति अपराध के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है। नाबालिक बच्चों से बलात्कार, हत्या व फर्जी एनकाउंटर में यूपी पहले स्थान पर है। पूर्व मंत्री लियाकत अली एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ने झूठ व नफरत की राजनीति करके सत्ता हासिल की है। भाजपा के इशारे पर ही प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं और अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश का किसान व नौजवान परेशान है। इसलिए 2022 के चुनाव में भाजपा को बेदखल कर सपा की सरकार बनाने का काम किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह व संचालन महामंत्री गुलशन कपूर ने किया। इस दौरान परीक्षित वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, चंद्रशेखर राणा, हरपाल वर्मा, अनवर खान वारसी, शाहनवाज चांद, अभिषेक अरोड़ा टिंकू, मुस्तकीम राणा, नत्थूराम यादव, राहुल शर्मा, वरदान वाल्मीकि, उदयवीर कश्यप, चौ. अब्दुल गफूर, अखिल प्रसाद, अमित गुप्ता, सोनू त्यागी, नागेंद्र राणा, आकाश पंवार, जयसिंह बर्मन, गुलशेर, मौलाना याकूब बुलंदशहरी, इरशाद अहमद, नरेश पांचाल, तुषार गोयल, विक्की वर्मा, सुशील यादव, प्रमोद कुमार, हाजी कल्लू, राजीव सिंह, ऋषिपाल सिंह, श्रीमती राजेश, श्रीमती गफूरी, श्रीमती रीना, श्रीमती सुशीला, श्रीमती आशा, सुशील नरैया, हरीश वर्मा, संजय सूद आदि सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।