भाजपाइयों ने की मंदिरों व सड़कों की साफ-सफाई

भाजपाइयों ने की मंदिरों व सड़कों की साफ-सफाई
  • सहारनपुर में कस्बा सुलतानपुर में सफाई अभियान चलाते भाजपाई।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सप्ताह के अंतर्गत कस्बा सुलतानपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रमुख मंदिरों व सड़कों पर साफ-सफाई की गई। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत आज सुलतानपुर कस्बे में भाजपाइयों द्वारा सभी प्रमुख मंदिरों की साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात भाजपा के मंडल संयोजक मदनलाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में घूमकर प्रमुख सड़कों पर सफाई करते हुए जनता को सफाई का संदेश देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान नायब हुसैन तरिमजी, डा. कुलदीप, निशांक जैन, पवन सैन, रमेश कश्यप, राजू सैनी, मुमताज, यूनुस कुरैशी, हिमांशु गर्ग, सागर माहेश्वरी, राकेश, सुमन सैनी आदि मौजूद रहे।