सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के कारण आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद

सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के कारण आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद

नई दिल्ली । भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद आज होने वाली पार्टी की संसदीय दल की बैठक रद कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने दिल्ली पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि राम स्वरूप शर्मा की मौत कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुई है। पुलिस को भाजपा सांसद के एक कर्मचारी ने फोन किया। पुुलिस गोमती अपार्टमेंट्स पहुंची तो वह फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था।

2019 के लोकसभा चुनावों में, लो प्रोफ़ाइल, मृदुभाषी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व दूरसंचार मंत्री सुख राम के पोते आश्रय शर्मा को को हराया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ वह लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनकी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भी काफी निकटता थी। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। पिछली बार 14 मार्च को उन्होंने ट्वीट किया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में, शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह को बड़े अंतर से हराया। यह खबर अभी शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है। अधिक जानकारी के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ।