भाजपा नगरध्यक्ष विपिन गर्ग व पालिका सभासद मनोज सिंघल ने राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
- पालिका सोन्द्रयकरण व एसी हाॅल के लिए अध्यक्ष द्वारा 80 लाख रूपये खर्च किए जाने का मामला
- पैसे को बकाया देयो का भुगतान करने के लिए प्रयोग किया जाए: मनोज सिंघल
देवबंद [24CN]: भाजपा नगरध्यक्ष विपिन गर्ग व पालिका सभासद व प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह को ज्ञापन देकर पालिका सोन्द्रयकरण व एयर कंडीशन हाॅल पर खर्च किए जाने वाले 80 लाख रूपयों को पालिका परिषद की बकाया देनदारी में खर्च किए जाने की मांग की।
मनोज सिंघल ने नगर की सुरक्षा हेंतू सो सीसीटीवी कैमरे डीवीआर सहित पुलिस को सौंपे जाने की मांग की। राज्यमंत्री ने अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र राय को निर्देशित करते हुए कहा है कि पुरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में कहा गया कि पालिका सोन्द्रयकरण व एसी हाॅल के लिए अध्यक्ष द्वारा 80 लाख रूपये खर्च किए जा रहे है जबकि पालिका के स्थायी सफाई कर्मचारी व समस्त स्टाफ के वेतन के अलावा भी बहुत से देय नगरपालिका पर बकाया चल रहे है। पालिका स्टाफ हो या सफाई कर्मचारी हो इनमें से अधिकतर की वित्तिय स्थिति बहुत कमजोर है। इसलिए इस पैसे को बकाया देयो का भुगतान करने के लिए प्रयोग किया जाए जिससे कर्मचारी अपने परिवार का सही गुजर बसर कर सके।
100 सीसीटीवी कैमरे डीवीआर सहित पुलिस को सौंपे जानें की मांग
विपिन गर्ग व मनोज सिंघल ने ज्ञापन में बताया कि नगर में आये दिन अपराधिक घटनाऐं होती रहती है। सभासद धारा सिंह की हत्या हो गई थी जिसका खुलाशा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ था। इसलिए नगर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए और पुलिस कों सौ सीसीटीवी कैमने डीवीआर सहित सौंप दिए जाए।
