उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: मुकेश चौधरी

उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी भाजपा: मुकेश चौधरी
हारनपुर में चिलकाना में कार्यक्रम को सम्बोधित करते क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी।

सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतकर नया इतिहास रचेगी।

विधायक मुकेश चौधरी केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर कुमार जैन के आवास पर आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित लोकलुभावनी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उनका लाभ पात्र लोगों को दिलाने का आह्वान किया गया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कस्बा चिलकाना सुलतानपुर के पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में हुए सभी घोटालों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार गुंडा माफियाओं की कमर तोड़कर जनता का सुरक्षा का माहौल दिला रही है।

विधायक मुकेश चौधरी ने चिलकाना सुलतानपुर नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभी वार्डों के सभासदों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान जिला मंत्री सोहन मुखिया, मंडल प्रभारी विवेक नामदेव, मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, मंडल महामंत्री पंकज सैनी, निशांक जैन, लवी जैन, डा. हुकम सिंह सैनी, चौ. तेजपाल, चौ. देवीसिंह, हरिचंद प्रधान, अशोक चौधरी, शरद वालिया, संजय प्रधान लम्बरदार, रमेश कश्यप, आशु सैनी, मा. संदीप, दीपक कुमार, प्रमोद सैनी, सुबोध धीमान, अंकित काम्बोज, सचिन काम्बोज, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान व संचालन सुधीर जैन ने किया।