shobhit University Gangoh
 

BJP सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह में 14 दिन के लिए जबरन किया गया क्वारंटाइन

BJP सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह में 14 दिन के लिए जबरन किया गया क्वारंटाइन

उन्नावः उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को झारखंड के गिरिडीह में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया है। साक्षी महाराज गिरीडीह में धार्मिक कार्यक्रम में सम्मलित होने के बाद कार से धनबाद जा रहे थे। ऐसे में एसडीएम प्रेरण दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस ने पीरटांड़ थाना के समक्ष शनिवार को चेकिंग लगाकर पकड़ा। इस दौरान साक्षी महाराज ने इस पर आपत्ति जताई। मुख्य सचिव से बातचीत होने के बाद उन्हें शांति भवन आश्रम गिरिडीह में क्वारंटाइन कर दिया गया।

राज्य सरकार के आदेश और कोविड-19 के नियमानुसार सांसद साक्षी महाराज को क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। वे 14 दिन क्वारंटाइन रहेंगे। कोविड-19 के नियमानुसार सांसद साक्षी महाराज को शांति भवन में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Jamia Tibbia