LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे

LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे
कंगना रनौत

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के चलते देश में एलपीजी के बढ़ते संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखने को कहा है. उन्होंने कोरोना संक्रमण काल की याद दिलाते हुए कहा कि जिस तरह उस समय पीएम ने सबकी रक्षा की, उसी तरह अब भी करेंगे.

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, “पूरा विश्व देख रहा है कि हर जगह महंगाई बढ़ रही है, चीजों की किल्लत हो रही है. हमारे देश में हर दिन नई योजना आ रही है. हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. LPG के लिए भी पूरा आश्वासन दिया गया है. मैं लोगों से कहूंगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पूरा विश्वास रखें. कोविड के समय भी जिस प्रकार उन्होंने पूरे विश्व का नेतृत्व किया था अभी भी वैसा ही होगा.”


Leave a Reply