भाजपा विधायक ने मृतकाश्रितों को प्रदान किया सहायता राशि का चेक

भाजपा विधायक ने मृतकाश्रितों को प्रदान किया सहायता राशि का चेक
  • सहारनपुर में ग्राम नंदपुर में मृतकाश्रितों को सहायता राशि का चेक प्रदान करते विधायक।

रामपुर मनिहारान। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने गांव नंदपुर में भारी बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से उसके नीचे दबकर मौत का शिकार बने शेरसिंह के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

गौरतलब है कि रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव नंदपुर में मूसलाधार बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से वृद्ध शेरसिंह पुत्र ताल्हा की मौत हो गई थी जिसके चलते आज रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र निम ने उपजिलाधिकारी संगीता राघव व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय पाल सिंह के साथ गांव नंदपुर पहुंचकर मृतक शेरसिंह की विधवा श्रीमती रोशन को राज्य आपदा मोचक निधि से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी जाति व धर्म के भेदभाव के प्रत्येक पीडि़त के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस दौरान शेरसिंह के परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे।