भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो

- सहारनपुर में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमल चुग के नेतृत्व में रोड शो निकालते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष स. कमल चुग के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर भाजपा हाईकमान का आभार जताया।
गौरतलब है कि भाजपा हाईकमान द्वारा हाल ही में समाजसेवी स. कमल चुग का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज गुरूद्वारा रोड स्थित गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष स. कमल चुग को सरोपा भेंटकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात स. कमल चुग के नेतृत्व में रोड शो निकाला गया जो गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा से शुरू होकर रेलवे रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड होते हुए भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। रोडशो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। तत्पश्चात कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं द्वारा स. कमल चुग का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स. कमल चुग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता जन-मन-धन से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे ताकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनाई जा सके। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान, स. गुरप्रीत सिंह बग्गा, गौरव शर्मा, सोनू नरूला, मोनू नरूला, गुरभेज सिंह पेजी, बाबर अली, अकरम खान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।