देवबंद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली तिरंगा रैली

- तिरंगा रैली निकालते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण
देवबंद [24CN]: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देवबंद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी जाकिर हुसैन व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
रविवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा हाईवे सहित विभिन्न रास्तों से गुजरी। इस दौरान बाइकों पर सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति नारेबाजी कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जाकिर हुसैन व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने संयुक्त रुप से कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है। जिसमे एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा लगाने का कार्य करेंगे। अभियान को लेकर लोगों में जागरुकता पैदा हो इसके लिए रैली निकाली गई है। इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष हैदर चैधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कंवर बीर सिंह, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, मो. नसीम सिद्दीकी, महामंत्री अहसान राव, सलाउद्दीन सैफी, दाऊद गौड़, आरिफ, अनवर सैफी, मदरसा बोर्ड के सदस्य इमरान अहमद, शारिक जिया, कमल चुग, वकील अल्वी, नईम मलिक आदि मौजूद रहे।