महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपाइयों ने डा. अम्बेडकर को किए श्रद्धासुमन अर्पित

- सहारनपुर में डा. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपाई।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वार्ड 50 के हकीकत नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज के मसीहा थे जिन्होंने संविधान में सभी जाति व धर्म के लोगों के हितों के लिए विभिन्न कानूनों का समावेश करने का काम किया। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर के आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी आशु सेठी, पार्षद संजय गर्ग, महानगर मंत्री मनीष साहनी, वार्ड अध्यक्ष मनोज नरूला, अमित सेठी, मंडल महामंत्री नरेंद्र कश्यप, पार्षद नरेश रावत, शिवम नरूला, बब्बू पंडित, विक्की, सोनू आदि मौजूद रहे।