सर्वसमाज को मान-सम्मान देने का काम कर रही है भाजपा: मेघवाल

सहारनपुर [24CN]। केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अबसे पहले भारतीय संस्कृति की चोरी हो रही थी जिसको देखकर सब चुप थे परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस पर चुप रहने वाली नहीं है और इसी का नतीजा है कि माता अन्नपूर्णा देवी की जो मूर्ति वर्षों पहले चोरी हो गई थी। उसको कनाडा से वापिस लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज दाबकी रोड स्थित बैंकेट हॉल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आप द्वारा 2019 में जो थ्री नॉट थ्री (303 लोकसभा सीट) भाजपा को दी गई उसकी ताकत ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 उड़ा दी, उसी प्रकार प्रदेश में 325 सीट आई और प्रदेश नई राह पर चल पड़ा, उसी प्रकार इस बार फिर से उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाना है।

उंन्होंने कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम चल रहा है, प्रदेश में चारो ओर सड़कें बनी है, हाईवे का जाल बिछाया गया है जिससे व्यापारियों को लाभ होता है, आवागमन में सुविधा से व्यापार वृद्धि होती है। उंन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में योगी सरकार आई है तबसे यहां कानून व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है, अब रंगदारी और अपहरण जैसे अपराध बंद हो गए है जिससे व्यापारी अब भयमुक्त वातावरण में अपना व्यापार कर रहे हैं, मोदी सरकार आने के बाद से रेल कनेटिविटी बढ़ी है, सहारनपुर में एयरपोर्ट का काम प्रगति पर है, उसके काम में तेजी लाने का काम करेंगे।

श्री मेघवाल ने कहा केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में सुधार किए, जीएसटी रिफंड आटोमेटिक रूप से तेजी से आ रहा है, व्यापारियों के सुझावों को सुनकर जीएसटी में सरलीकरण किया गया जिससे व्यापारी वर्ग को कोई समस्या न हो। उंन्होने कहा कि संस्क्रति मंत्रालय एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है जो हमारे देश के ऐसे गुमनाम हीरो हैं जिनको किसी कारण इतिहास में स्थान न मिला हो तो उनके बारे में कृपया बताया जाए उनको सम्मान और उचित स्थान दिलाने का काम किया जाएगा। उंन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी ज्ञापन एवं मांगे सहारनपुर के व्यापारियों एवं औद्योगिक संगठनों द्वारा की गई हैं उन पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी। प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सरकार में हमारे कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व महिलाओं पर गोली चलाई गई, रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया गया और आज वह मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के कारण जिन्ना की जय जयकार कर रहे हैं।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारी भाजपा की आत्मा है, कोरोना काल में व्यापारी वर्ग ने जरूरतमंदों को भोजन, चप्पल व अन्य सामान वितरित किये और उनकी जो सेवा की उसके लिए वह उनका धन्यवाद करते हैं। उंन्होने कहा कि पिछली बार 325 सीट भारतीय जनता पार्टी की आई थी परन्तु इस बार सभी के सहयोग से 351 सीट का वादा व्यापारी करते हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाकर व्यापारियों के हित का काम किया है।

सम्मेलन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता जी, क्षेत्रीय सह संयोजक अमित गर्ग, विभु बंसल जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमन्त अरोड़ा, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, महानगर संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ चंद्रशेखर ठकराल, जिला संयोजक अजय सिंघल, भाजपा महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, कृष्ण राजीव सिंघल, अनुपम गुप्ता, सुभाष सैनी, नीरज अरोड़ा, पुनीत सचदेवा, तरुणेश मकानी, दीपक मेंदीरत्ता, विपिन भोला, राहुल सरदाना, सुभाष सिंगल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि व व्यापारी उपस्थित रहे।