• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

BJP Meet In Chitrakoot : श्रीराम की तपोभूम‍ि पर भाजपा का तीन दिवसीय मंथन, दिग्‍गज नेता साधेंगे म‍िशन 2024 का लक्ष्‍य

  • July 29, 2022
BJP Meet In Chitrakoot : श्रीराम की तपोभूम‍ि पर भाजपा का तीन दिवसीय मंथन, दिग्‍गज नेता साधेंगे म‍िशन 2024 का लक्ष्‍य
  • BJP Meet Chitrakoot भारतीय जनता पार्टी का चित्रकूट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो रहा है वरिष्‍ठ पदाधिकारियों के अलावा मुख्‍यमंंत्री और उपमुख्‍यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री भी शामिल होकर लोकसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार कर सकते हैं और मिशन 2024 के लिए रणनीत‍ि बनाएंगे।

चित्रकूट : भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग (महाबैठक) का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एक दिन पहले ही गुरुवार को आ गए थे और बैठक मंत्रियों व भाजपा के वरिष्‍ठ पदाधिकारियों का पहुंंचना जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री अनिल राजभर भी पहुंच गए हैं। यहां बेड़ी पुलिया रामघाट रोड स्थित बिंदीराम होटल में आयोजित इस बैठक में बुंदेलखंड समेत आसपास के जिलों की लोकसभा सीटों को लेकर मंथन में मिशन 2022 के लक्ष्‍य को साधने की तैयारी की बात कही जा रही है।

मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री समेत केंद्र व प्रदेश के 12 से अधिक मंत्री होंगे शामिल

 

  • भाजपा के प्रदेश स्‍तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर में 200 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
  • अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे।
  • केंद्र व प्रदेश से ताल्‍लुुक रखने वाले 12 से अधिक कैबनिट मंत्री सहित केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे।
  • 40 पदाधिकारी शिविर में होंगे, जिसमें प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित 24 पदाधिकारी और प्रकोष्ठ के संयोज व विभाग संयोजक के 22 पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
  • प्रत्येक दिन आठ सत्रों में कार्यक्रम चलेगा।
  • 24 सत्रों में तीन दिन प्रशिक्षण वर्ग शिविर में वरिष्‍ठ पदाधिकिारी मंथन करेंगे।
  • पूरे प्रशिक्षण वर्ग में 15 विशेष सत्र होंगे, जिनमें मिशन 2024 को लेकर ठीक से रणनीति बनेगी।

80 सीटों पर जीत का बनेगा रोडमैप

29 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक प्रशिक्षण वर्ग शिविर में प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर  जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसमें ज्‍यादा फोकस उन सीटों पर रहेगा, जहां हार जीत का अंतर ज्‍यादा कम नहीं था।

 

 


Post navigation

Prev
Next
यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर!

  • April 1, 2026
US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’

  • April 1, 2026
‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर

  • April 1, 2026
‘मिले अंबेडकर-अखिलेश, खुलेंगे साधुओं के भेष’, भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के नारे से गरमाई सियासत

‘मिले अंबेडकर-अखिलेश, खुलेंगे साधुओं के भेष’, भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के नारे से गरमाई सियासत

  • April 1, 2026
बहन को ईद पर 1500 रुपये दिए तो पत्नी से हुआ विवाद, फिर बंद कमरे में मिली 4 लाशें, जो हुआ वो जानकर कांप जाएंगे

बहन को ईद पर 1500 रुपये दिए तो पत्नी से हुआ विवाद, फिर बंद कमरे में मिली 4 लाशें, जो हुआ वो जानकर कांप जाएंगे

  • March 31, 2026
‘ट्रंप पीछे हटने वालों में से नहीं…’, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को दी चेतावनी

‘ट्रंप पीछे हटने वालों में से नहीं…’, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को दी चेतावनी

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026
  • ‘पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे’, आशु मलिक पर बरसे राजभर April 1, 2026
  • ‘मिले अंबेडकर-अखिलेश, खुलेंगे साधुओं के भेष’, भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र के नारे से गरमाई सियासत April 1, 2026
  • पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से रहा ओत-प्रोत March 31, 2026
  • भरत विहार जैन मंदिर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न March 31, 2026
  • द्रोणपुरी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अवैध लोड जोड़ने की शिकायत March 31, 2026
  • पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरे ओवरलोड तीन ट्रक किए सीज March 31, 2026
  • महिला आयोग के निर्देश पर बालिका सुधार गृह का मासिक निरीक्षण, March 31, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez