भाजपा मीडिया प्रभारी ने जनसम्पर्क कर कराया सरकार की उपलब्धियों से अवगत

भाजपा मीडिया प्रभारी ने जनसम्पर्क कर कराया सरकार की उपलब्धियों से अवगत
  • सहारनपुर में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते भाजपा मीडिया प्रभारी।

 सहारनपुर। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे वार्ड चलो, गांव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने वार्ड 35 में जनसंपर्क कर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया। वार्ड 35 के प्रवासी के रूप में गौरव गर्ग, पार्षद मयंक गर्ग ने जनसंपर्क कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही मोरगंज स्थित शिव हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 8 वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन द्वारा चलाए जाने वाले सभी कार्यक्रमो एवं अभियानों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का काम करें।  प्रवास के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। शक्ति केंद्र संयोजक प्रशांत गोयल, वार्ड अध्यक्ष विकास अग्रवाल, मंडल मंत्री शुभम मित्तल, बूथ अध्यक्ष सुमित जैन, मुकेश वर्मा, विनोद मित्तल, महावीर जैन, नवीन सिंघल, नितिन सिंघल, अभिषेक मित्तल, आलोक विश्नोई, अमित कुमार शिव, संजय जैन, सचिन सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia