भाजपा महिला मोर्चा ने किया राज्यमंत्री रजनी तिवारी का स्वागत

- सहारनपुर में राज्यमंत्री रजनी तिवारी का स्वागत करती भाजपा महिला मोर्चा की विनीता चौहान।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों की बैठक सर्किट हाऊस में हुईं जिसमें महानगर के पदाधिकारियों ने मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल (प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता सरंक्षण एवं बाट माप विभाग (उ.प.) सरकार के दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार परिवहन विभाग। श्रीमति रजनी तिवारी राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी को विनीता चौहान महिला मोर्चा की महामंत्री ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया व उनके द्वारा दिये गए मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उमा नेगी, मोरया, शिखा कश्यप, नाम्रता रस्तोगी उपस्थित रही।