भाजपा महिला मोर्चा ने पटेल जंयती के उलपक्ष में किया आयोजन आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
- सहारनपुर में पटेल जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती वक्ता।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को छोटे-छोटे रोजगार शुरू कराने हेतु प्रोत्साहन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें और स्वावलंबी बनकर अपने परिवार व समाज को सशक्त कर सकें।
जिलाध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा महिला समूह बनाकर 1,10,000 रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है, जिससे महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे-छोटे रोजगार आगे चलकर बड़े उद्योग का रूप ले सकते हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को ऐसे कई रोजगारों की जानकारी दी गई जिन्हें वे आसानी से शुरू कर सकती हैं, साथ ही प्रशिक्षण की व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गागलहेड़ी मंडल अध्यक्ष विजेंद्र धीमान, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविंद्र, मंडल महामंत्री गीता, सुनीता, कमलेश, बिमला, कमलेश्वर, रमेश, आरती समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
