भाजपा महिला मोर्चा ने बनाए नए सदस्य

- सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा के शिविर में लोगों को सदस्यता दिलाते पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में लगाए गए सदस्यता शिविर में अनेक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में अपने परिजनों के वोट बनवाने के लिए जागरूक किया गया। हकीकत नगर में आयोजित सदस्यता शिविर का शुभारम्भ महापौर संजीव वालिया द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा महानगर में जगह-जगह शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसे अधिक से अधिक लोगों के वोट मन सकें और सदस्यता अभियान भी पूरा हो सके। शिविर में एक ओर जहां पुराने सदस्यों को कनफर्म किया गया तथा अनेक युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनीता नारायण, मंडल प्रभारी निकिता मनोचा, महामंत्री कंचन धवन, विनीता चौहान, उषा गुप्ता, हरप्रीत कौर, मधु मदान, मोनिका नरूला, पायल सैनी आदि मौजूद रही।