भाजपा महिला मोर्चा ने हथकरघा दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा ने हथकरघा दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित
  • सहारनपुर में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाएं।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में हथकरघा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि हथकरघा उद्योग भारतीय संस्कृति व इतिहास की पहचान है तथा इस व्यवसाय से जुड़े लोग हमारी विरासत के संवद्र्धक हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए समाज में इनके उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि हमारी संस्कृति की पहचान दुनिया में कायम रह सके।

उन्होंने कहा कि हम सभी को देश प्रदेश के बुनकरों व कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा सशक्त बनाने के लिए हथकरघा विरासत को संरक्षित करने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में हथकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति इतना मान-सम्मान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। इससे पूर्व नगर विधायक राजीव गुम्बर व पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, सरोज शर्मा, अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री व पूर्व पार्षद मोनिका सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन धवन ने किया। इस दौरान महामंत्री सारिका गुप्ता, हरप्रीत, वीना, लक्ष्मी पांडेय, विनीत चौहान, मधु मदान, संगीता शर्मा, सुमन, रजनी कक्कड़, मोनिका नरूला, सोनिया, आशा, अनीता त्यागी, प्रवीण चौधरी, आशा सब्बरवाल, दुर्गा, सागर, पारूल, अंजू त्यागी, नमृता रस्तोगी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।