भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारीणी का हुआ गठन

- भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का माल्यापर्ण कर स्वागत करते हुए
देवबंद [24CN]: तिगरी गांव में भाजपा देवबंद देहात महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा तल्हेडी ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष सुषमा, सीमा धीमान, कुसुम, मनीषा कश्यप, महामंत्री सोनिया, मीडिया प्रभारी राधा देवी, मंत्री अनीता, मोना, सुनीता, प्रियंका, सदस्य विमलेश, दीपा देवी, संजोगता, पदाधिकारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा देहात महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान दें रही हैं और अधिकतर योजनाएं सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाई जा रही हैं जिसके कारण महिलाएं भाजपा से खुश हैं और पार्टी की ओर महिलाओं का रुझान बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि सभी महिलाएं एकजुट होकर पार्टी की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का काम करे। इस अवसर पर सरिता, बबीता, शिवानी देवी, सुदेश देवी, माया, सरोज आदि काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।