देवबंद में 47 बूथों पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

- देवबंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनते भाजपाई।
देवबंद [24CN] : भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। साथ ही मास्क का वितरण भी किया गया।
केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों द्वारा 47 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का इंतजाम किया गया था। मोहल्ला कायस्थवाड़ा के बूथ.230 पर नगर मंडल प्रभारी रमा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनकर सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया।