हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाईयो ने मनाया जश्न

नकुड 8 अक्टुबर इंद्रेश त्यागी । हरियाणा विधानसभा चुनाव मे भाजपा की शानदार जीत के बाद स्थानीय भाजपा नेताओ ने लडडु बांटकर जश्न मनाया।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव मे भाजपा की शानदार जीत के बाद जीत की हेटरीक लगाकर सत्ता में आने के बाद नगर में जनकबाजार चैक पर भाजपाईयो ने मिठायी बंाटी । इस मोके पर पार्टीं के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि हरियाणा के मतदाताओ ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के विकास कार्यो पर मोहर लगायी है।

इस मौके पर राजेश त्यागी, वितिन शर्मा, सोहित मिततल, सोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने भी हरियाणा मे भाजपा की जीत प्रसन्नता व्यक्त की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, राजकुमार प्रजापति आदि ने कहा कि हरियाणा मे भाजपा की जीत जनता की जीत है।


विडियों समाचार