
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देखी गोदान फिल्म
- सहारनपुर में फिल्म गोदान देखने जाते भाजपाई।
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अम्बाला रोड स्थित एक मल्टीप्लेक्स में गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ देखी। फिल्म देखने के उपरांत भाजपा नेताओं ने इसके विषयवस्तु और प्रस्तुति की सराहना की।
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि फिल्म में गौ संरक्षण, गोशालाओं के विस्तार तथा उनसे जुड़े वैज्ञानिक और प्रामाणिक पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ यह संदेश भी देती है कि गौमाता मानव जीवन, स्वास्थ्य एवं प्रकृति के संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से गौमाता को दिया गया विशेष सम्मान उसके वैज्ञानिक महत्व को दर्शाता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने फिल्म ‘गोदान’ को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का सशक्त प्रतीक बताया।
इस अवसर पर आरएसएस विभाग प्रचारक आशुतोष, महानगर प्रचारक कविंद्र, अरविंद त्यागी, देवेंद्र बंसल, आदित्य त्यागी, भाजपा महामंत्री योग चुघ, विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, अनुपम गुप्ता, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, भानु अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
