भाजपा नेता ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पुवांरका विकास खंड के प्रमुख पद के प्रबल दावेदार रामेश्वर त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
रसूलपुर स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी उमर अली खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पुवांरका ब्लाक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार रामेश्वर त्यागी ने अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ सपा में शामिल होने की घोषणा की जिनका पूर्व एमएलसी उमर अली खान ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी उमर अली खान ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ऊब गई है। इसलिए भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रूचि केवल को जनता को सताने में है। इसलिए जनता अब भाजपा को हराकर सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान मेहरबान मुखिया, फरहान खान, मुकर्रम, कुलदीप मुगल माजरा, बीडीसी मुकर्रम नजीरपुर, बीडीसी वकील, जुगनू त्यागी, मनीष राणा, नागेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।