भाजपा नेता हरपाल कपूर को सिरोपा व तस्वीर देकर किया सम्मानित

भाजपा नेता हरपाल कपूर को सिरोपा व तस्वीर देकर किया सम्मानित
हरपाल सिंह कपूर को सिरोपा व गुरूनानक देव जी की तस्वीर देकर सम्मानित करते पंजाबी समाज के लोग

देवबंद: भाजपा नेता व वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता सरदार हरपाल सिंह कपूर के देवंबद आगमन पर पंजाबी समाज के लोगों ने सिरोपा व गुरूनानक देव जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया।

रेलवे रोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सरदार हरपाल सिंह कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। कहा कि भाजपा शासन में जहां भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढी है वही, उत्तर प्रदेश में शांति का सुरक्षा का माहौल बना है। पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि सरदार कपूर के पिता स्व. सरदार गुरबख्श सिंह वीर जी ने आजीवन समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया। उन्हें के पदचिन्हों पर चलकर हरपाल भी सामाजिक कार्यो में लगे हुए है।

बैठक में युवा पंजाबी क्लब की ओर से हरपाल कपूर को सिरोपा व गुरूनानक देव जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, राजेश अनेजा, सतीश अरोड़ा, राजपाल नारंग, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।


विडियों समाचार