shobhit University Gangoh
 

सभी को साथ लेकर चलती है भाजपा: कश्यप

सभी को साथ लेकर चलती है भाजपा: कश्यप
  • सहारनपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप का स्वागत करते धीमान महासभा के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जाति व धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर सर्वसमाज के कल्याण की भावना से काम करती है। यही कारण है कि भाजपा सरकार में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

नवनियुक्त प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप आज यहां बडक़ला यादगार में विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के प्रदेश सचिव डा. के. पी. सिंह धीमान के आवास पर आयोजित अपने स्वागत व सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सभी अति पिछड़ी जाति देशहित में भाजपा के साथ जुडक़र विकास में सहभागी बनने का काम कर रही हैं। उनमें धीमान समाज भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी में धीमान समाज को भी पूरा मान-सम्मान दिलाने का काम किया जाएगा। इस दौरान विश्वकर्मा धीमान कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश मंत्री बिजेंद्र कश्यप को समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इस दौरान धीमान कल्याण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद धीमान, प्रदेश सचिव डा. के. पी. ंिसह धीमान, जिलाध्यक्ष लीलाधर धीमान, मा. नकलीराम धीमान, मा. मोहनलाल धीमान, नाथीराम वशिष्ठ, बोधराम धीमान, आदेश धीमान, अशोक धीमान, डा. राजेश धीमान, मा. योगेश कुमार, डा. अशोक धीमान, बशेश्वर दयाल, रमेश धीमान नवीन नगर, सतीश कुमार, प्रजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia