हर वर्ग की पार्टी है भाजपा: सत्यपाल सिंह
बेहट [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की पार्टी है। इस पार्टी में किसी भी जाति के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाएं हर वर्ग के व्यक्ति तक बहुत सरल तरीके से पहुंच रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह कस्बा बेहट के जनता इंटर कालेज में प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर पहले से अधिक पूर्ण बहुमत के साथ पुन: सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में बौखलाहट का आलम बना हुआ है। यही कारण है कि सरकार हर वर्ग के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के बारे में पूरा ध्यान रख रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व रीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक महावीर राणा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए ताकि जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर पार्टी का परचम लहराया जा सके।
सम्मेलन को साहब सिंह पुंडीर, कार्यक्रम संयोजक सोनेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर, साढौली कदीम ब्लाक प्रमुख विश्वास चौधरी, सोहन मुखिया, सुभाष सैनी, लोकेश त्यागी, विजय सैनी, अनिल सिंघल, अभय राणा, रणवीर राणा, सुशील काम्बोज, राजेश गाबा, मुकेश राणा ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन में भारी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।