चुनाव का ऐलान होते ही एक्शन में BJP, PM मोदी के साथ नेताओं की बैठक, झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट

चुनाव का ऐलान होते ही एक्शन में BJP, PM मोदी के साथ नेताओं की बैठक, झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

भी किया गया है। चुनाव तारीखों के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है।

ये नेता बैठक में

नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर हो रही बैठक में झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम सीएम हेमंत बिस्व सरमा, बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश आदि के साथ चुनाव समिति के सदस्य बैठक में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी भी थोड़ी देर में बीजेपी मुख्यालय पहुंचने वाले हैं।

सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अपडेट

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में भी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार खड़े कर सकती है। वहीं, 14 सीटें गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है।

कब होंगे विधानसभा चुनाव?

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *