किसान विरोधी हैं भाजपा सरकारें: चौहान

किसान विरोधी हैं भाजपा सरकारें: चौहान
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनपद के किसानों की समस्याओं पर विचार कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व सचिव ठा. रजनीश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है।

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा खतौली विधानसभा सीट पर रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने से भाजपा में बौखलाहट है। उसी के कारण चीनी मिलों में पेराई सत्र का तीसरा महीना होने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित किया गया है और न ही किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ झूठा वायदा करके उनकी सरकार द्वारा जो दुर्दशा की जा रही है, उसका जवाब किसान आगामी लोकसभा चुनाव में देगा।

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि किसान की आय दोगनुी करने का वायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में किया था परंतु दो साल बीतने के बावजूद लगता है किसान चार गुणा कर्ज में डूब चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने का आह्वान किया। बैठक में चौ. धनवीर, सचिन चौधरी, शफात, कारी नौशाद राव, इरफान राव, भूरा मलिक, अयूब हसन, जाहिद, स. ओमकार सिंह, नाथीराम शर्मा, स. महीपाल, रविंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।