सहारनपुर-प्रदेश में भाजपा सरकार ने किए विकास के नए आयाम स्थापित: गोयल

सहारनपुर-प्रदेश में भाजपा सरकार ने किए विकास के नए आयाम स्थापित: गोयल
  • सहारनपुर के छुटमलपुर में स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते एमएलसी दिनेश गोयल।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी के मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट के एमएलसी दिनेश गोयल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में नित नए आयाम स्थापित करने के साथ ही कानून-व्यवस्था में अन्य प्रदेशों में शीर्ष स्तर पर एमएलसी दिनेश गोयल आज शाकम्भरी देवी के दर्शन करने जाते कस्बा छुटमलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गुप्ता व मंडल अध्यक्ष दुबेसिंह काम्बोज के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घास मंडी तिराहे पर आयोजित अपने स्वागत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 70 सालों से पीडि़त किसानों के लिए ऐतिहासिक कृषि कानून बनाकर किसानों का भविष्य उज्जवल बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए किसान आंदोलन का सहारा लेकर किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। दिनेश गोयल ने कहा कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था अच्छी है। गुंडे जेल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने लव जेहाद पर कानून बनाकर ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री गोयल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही नतीजा है कि 30 सालों के रिकार्ड को तोड़कर भाजपा ने स्नातक सीट पर विजय पताक फहराने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी व जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से जीजान से जुट जाने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नवीन खुराना, राजीव पाराशर, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के जिला मंत्री अंकित वर्मा, बिल्लू राठौर, ऋषिपाल भोरवाल, दीपक भोरवाल, संदीप रोहिला, कंवर पाल राठी, भानू राणा, सतपाल सैनी, विपिन, ऋषिपाल, संजय बंसल, श्रवण कश्यप आदि मोजूद रहे।